Advertisement

वैशाली जिला के विधानसभा चुनावी दंगल में राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव रण में शेर सिंह राणा ने ठोकी ताल

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। शेर सिंह राणा की राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) ने बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले के विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है। इस पार्टी से महनार विधानसभा क्षेत्र के लिए श्याम बाबू सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जिले के चर्चित हिंदूवादी युवा चेहरा आर्यन सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) का चुनाव चिन्ह चारपाई है। पार्टी के संस्थापक शेर सिंह राणा है। उन्होंने बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनावी रण में अपनी दमदार उपस्थिति का बिगुल फूंक दिया है।

भारतीय जनमानस में शेर सिंह राणा एक जाना पहचाना नाम है। राणा वही नाम हैं जो फूलन देवी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए थे, और कभी तिहाड़ जेल से फरार होकर चर्चा में आए थे। जमानत मिलने के बाद उन्होंने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की स्थापना की थी और अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वैशाली जिला के हद में महनार से श्याम बाबू सिंह और हाजीपुर से आर्यन सिंह को टिकट दिए जाने को राजनीतिक हलकों में नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राणा की पार्टी बिहार की चुनावी ज़मीन पर कितना असर दिखा पाती है।

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार आर्यन सिंह बजरंग दल के प्रदेश स्तर के युवा नेता रहे हैं। सिंह 15 अक्टूबर को हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हाजीपुर की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो हाजीपुर को वे सिंगापुर बना देंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *