प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत क्षेत्र में चार सोलरलाईट प्रोजेक्ट स्थापित करने को लेकर 13 अक्टूबर को बैठक किया गया। बैठक में कई विन्दुओं पर असहमति के कारण वार्ता विफल रहा।
जानकारी के अनुसार सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के डीआर एवं आरडी परियोजना के तहत चार सोलरलाईट प्रोजेक्ट क्रमशः ए,बी,सी,डी स्थापित करने को लेकर 13 अक्टूबर को लेकर जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली गेट स्थित सीसीएल ऑफिसर क्लब में प्रबंधन एवं चलकरी के ग्रामीणों के बीच बैठक रखी गई थी, जो वार्ता विफल रही।
बता दें कि,10 मेगावाट की सोलर प्लांट लगाने को लेकर सीसीएल प्रबंधन की क्या मैनिफेस्टो है, यह कुछ प्रतिनिधियों ने जानने का प्रयास किया। प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी डीआर/आरडी दिनेश्वर माजी, एसओ एलएंडपी शंकर कुमार, एसओ इएंडएम जयशंकर प्रसाद ने उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि इस कथित प्लांट से ग्रामीण/रैयतों को नियोजन एवं लाईट सुविधा दिए जाने का फिलवक्त कोई प्रावधान नहीं है। यदि अधिग्रहीत भूमि के एवज में किसी को नियोजन नहीं मिला है तो उन्हें अवश्य मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षुब्ध व आक्रोशित हुए और बैठक को छोड़ शीघ्र उठ गए।
बताया जाता है कि इसे लेकर ग्रामीण अब पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है। मौके पर मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, भरत मंडल,पूर्व मुखिया पंचानन मंडल, सुरेश शर्मा, रुद्रेश्वर शर्मा, किशुन नायक, मोइन अंसारी, बसारत अंसारी, संतोष मंडल, जनाब वारिस, रामदेव केवट, तैयब अंसारी, तेजप्रताप गिरि, काशीनाथ सोरेन, लालेश्वर टुडू, गालू सिंह, भिखराज केवट, शोबन मांझी, पर्सन मुंडा, कामेश्वर गिरि, सुजीत कुमार डीआर एंड आरडी कर्मी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply