Advertisement

माँ काली पूजा को लेकर कसमार में महाराज परिवार की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संपूर्ण महाराज परिवार द्वारा माँ काली पूजा करने को लेकर बीते दिनों बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित मंदिर परिसर में एक बैठक आहूत की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था व् शक्ति का स्वरूप माँ काली की पूजा अर्चना धूमधाम से किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इस वर्ष पूजा अर्चना पिछले वर्ष की तुलना में ओर भी धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को जगमगाती रोशनी से सजाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का अध्यक्ष प्रियांशु महाराज, कोषाध्यक्ष हर्षदीप महाराज को मनोनीत किया गया।

बैठक में संपूर्ण महाराज परिवार के त्रिलोचन महाराज, शुकदेव महाराज, उमाशंकर महाराज, विष्णु महाराज, रमेश महाराज, चंद्रदीप महाराज, ब्रजेश महाराज, अमरदीप महाराज, राजकिशोर महाराज, विजय महाराज, ज्ञानदीप महाराज, निलेश महाराज, शीतल महाराज, सूर्यदीप महाराज, निर्मल महाराज, बंटी महाराज, विवेक महाराज, रिशु महाराज, विवेक महाराज, विशाल महाराज, विक्रांत महाराज, सुमित महाराज, राहुल महाराज, क्रांतिराज महाराज, सुमित महाराज सहित दर्जनों महाराज परिवार सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *