प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली टुंगरी कुल्ही रहिवासी श्रवण महली के पुत्र सीआरपीएफ जवान छोटेलाल महली पदस्थापन उपरांत 12 अक्टूबर को अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसका स्वागत परिवार व मुहल्ले वालों द्वारा फूलमाला से किया गया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ जवान छोटेलाल ने निकट ही निर्माणाधीन ग्राम देवी माईथान मां की मंदिर पहुंचकर माता के समक्ष नतमस्तक हुआ और आशीर्वाद लिया। मौके पर उसके पिता श्रवण महली, मां, आचार्य प्रफुल्य चटर्जी, मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष संतोष नायक, नरेश कमार, तेजू महली, रामधन महली, सुरेश सिंह, बैजनाथ रविदास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply