Advertisement

विधायक ने कॉलेज में छात्रों को सांस्कृतिक विरासत वाद्य यंत्र किया भेंट

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने 12 अक्टूबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी कॉलेज में छात्रों की मांग पर उन्हें सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पारंपरिक वाद्य यंत्र मादल नगाड़ा (दमा दुमग) भेंटस्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे चलकर अच्छे अधिकारी बनकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी से अपने गांव, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की।

विधायक सिंकू ने विद्यार्थियों को नशा एवं बुरे संगत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि जिंदगी हमें केवल एक बार मिलती है, इसलिए इसका दुरुपयोग न करें। सही राह पर चलें, मेहनत करें और शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने अंत में विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, ईमानदारी और परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी निसार अहमद, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सूरज चंपिया, सोमनाथ सिंकु, दानिश हुसैन, मामूर कासमी, एमडी जावेद, रघुनाथ राउत, विश्वकर्मा दास, प्रदीप प्रधान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *