Advertisement

ऊपरघाट के घोसको में होगा जेएसपीएल 8 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट

बोकारो थर्मल में की गयी जेएसपीएल खिलाड़ियों की नीलामी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड राज्य प्रीमियर लिंग (जेएसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के बरई पंचायत स्थित घोंसको बनचरवा मैदान में आगामी 9 नवंबर से शुरू किया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने हेतु 12 अक्टूबर को बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर मैरेज हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों की नीलामी की गयी।

जानकारी के अनुसार नीलामी कार्यक्रम की शुरुआत डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र ऊपरघाट में पहली बार राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में बोकारो सहित गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, चतरा, रामगढ़, रांची, पश्चिमी सिंहभूम सहित अन्य जिलों से कुल दस ऑनरो ने भाग लेकर खिलाड़ियों की बोली लगाई। यहां सर्वाधिक रुपये दस हजार की बोली पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी टिंकू दास पर लगी।
ऊपरघाट के बरई पंचायत घोसको मैदान में आयोजित लिंग टूर्नामेंट के संरक्षक पवन कुमार महतो एवं अध्यक्ष रीतलाल महतो ने बताया कि 9 नवम्बर से शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 16 नवम्बर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। जिसमें विभिन्न जिलों से आए कुल दस टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस अवसर पर आयोजित लिंग टूर्नामेंट के संरक्षक पवन महतो सहित अध्यक्ष रीतलाल महतो, सचिव मनीलाल महतो, कोषाध्यक्ष उगल किशोर महतो, प्रदीप महतो, श्यामलाल महतो, भागीरथ साव, पुरन महतो, बासुदेव गंजु, राजू महतो, पंकज महतो, दशरथ महतो, दुलारचंद महतो व् कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *