एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची के निदेशक तकनिकी ऑपरेशन (डीटीओ) सी.एस. तिवारी ने 12 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र का दौरा किया। डीटीओ ने क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के खदानों का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में डीटीओ तिवारी सबसे पहले क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान परियोजना कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने खान प्रबंधक कार्यालय में पीओ पीके सेन गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन, उत्पादकता एवं डिस्पैच की जानकारी ली। साथ ही माइंस में व्याप्त समस्याओं से अवगत हुए। वे खदान सहित कांटा व् रेलवे साइडिंग से हो रहे कोयला चोरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को अधिक से अधिक उत्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही अपने स्तर पर माइंस में व्याप्त समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद डीटीओ क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज टू गए तथा अंत में कथारा कोलियरी तीन नंबर भियू प्वाइंट पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। खदानों का निरीक्षण करने के बाद डीटीओ अतिथि गृह कथारा पहुंचे। यहां वे अधिकारियों के साथ बैठक की एवं निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक सभी मिलकर सेफ्टी का ध्यान रखते हुए काम करें।
जिससे निर्धारित वार्षिक लक्ष्य पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने कथारा वाशरी पीओ को हर दिन तीन हजार टन कोयला कंज्यूम करने का निर्देश दिया, ताकि स्टॉक कोयले को कम किया जा सके। मौके पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन बिनोद कुमार, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी उत्खनन अभिजीत कुमार दत्ता, स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, कथारा वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार, कथारा कोलियरी के प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी, राहुल कुमार सिंह, सेफ्टी प्रबंधक अनीश कुमार दिवाकर, सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, नागेश्वर नोनिया आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply