गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाल यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने 12 अक्टूबर को वैशाली जिला के हद में महुआ विधानसभा के आधा दर्जन गांव का सघन दौरा किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आम जनता से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर तेज प्रताप ने कहा कि जब वे पिछली बार महुआ से विधायक थे तो महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया। इस बार जनता का आशीर्वाद मिला तो महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी। विदित हो कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को राजद से निष्कासित कर दिया है। अपने निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने अपना राजनीतिक दल जनशक्ति जनता दल का गठन किया है, जिसके तहत बिहार विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारने वाले हैं।
तेज प्रताप पूर्व में भी महुआ से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में महुआ के विधायक मुकेश रोशन आरजेडी के तेज तर्रार विधायक हैं। साथ ही तेजस्वी यादव के बहुत करीब है। तेज प्रताप यादव के महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा से क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक हो गया है। महुआ क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और संभवत ये 15 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे।
![]()













Leave a Reply