Advertisement

किसानों के बीच पीएम धनधान्य कृषि योजना व् आत्म निर्भरता मिशन का सीधा प्रसारण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के सभागार में 11 अक्टूबर को पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्म निर्भरता मिशन का सीधा प्रसारण किसानों के बीच दिखाया गया।

कार्यक्रम में उप प्रमुख सीमा देवी, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति एवं सदमा कला पंचायत मुखिया सावित्री देवी मुख्य रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 500 से अधिक किसानों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने के लिये किसानों के आय को दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संवर्धन के लिए योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक रंजय कुमार सिंह ने कहा कि किसान उन्नत उत्पादन के लिए आधुनिक पद्धति के साथ- साथ समयानुसार जमीन की मिट्टी जांच अवश्य कराए। वहीं बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे योजनाओं के प्रति जागरूक होकर जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मौक़े पर कृषि वैज्ञानिक रूपा रानी, मो. जुनैद आलम, सुनील कुमार पांडेय सहित दर्जनों प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *