नानक नगर के 84, बीबीसी सब स्टेशन के 22 व् जाटा हाटिंग के 23 को आवास आवंटन
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल प्रबंधन ने गुवा क्षेत्र के विस्थापित हो रहे रहिवासियों को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर बिरसा नगर-2 स्थित नवनिर्मित वास स्थल में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है।
गुवा सेल प्रबंधन की ओर से सूचना में कहा गया है कि बीते 7 अक्टूबर को जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन प्रभावितों को आवंटन आदेश मिल चुका है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नए आवासों में शिफ्ट हो जाएं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में, लोक परिसर (अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूचना के अनुसार, संबंधित परिवार अपने आवंटन आदेश एवं चाबियाँ सेल संपदा विभाग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। सूची के अनुसार नानक नगर के 84, बीबीसी सब स्टेशन क्षेत्र के 22 तथा जाटा हाटिंग क्षेत्र के 23 रहिवासियों को नवनिर्मित आवासों में आवंटन किया गया है।
![]()













Leave a Reply