Advertisement

इनोवा ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ऑटो सवार एक की मौत, छह घायल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के डुमरी- बेरमो मार्ग पर बगजोबरा पुल के समीप 11 अक्टूबर को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त सड़क दुर्घटना में छह अन्य घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क हादसे में घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी नावाडीह में भर्ती कराया गया। जहां डॉ विजेता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया, इनमें 45 वर्षीय डोली देवी नामक एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि ऑटो क्रमांक JH10PP/5427 नावाडीह से फुसरो की ओर जा रही थी। वहीं उसी दिशा से आ रही इनोवा कार क्रमांक JH15V/5199 ने बगजोबरा पुल के समीप ऑटो को पीछे से जोरदार टक्टर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में बोकारो जिला के हद में बालिडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह रहिवासी लतीफ अंसारी का 26 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी की मौत घटनास्थल में ही हो गई।वहीं 6 अन्य घायल हो गए।

घायलों में जारंगडीह रहिवासी 6) वर्षिया सुशीला देवी, जरीडीह रहिवासी 29 वर्षिया रीता देवी, 17 वर्षिया शीतल कुमारी, हथियापत्थर की रजनी देवी एवं हजारीबाग जिला के हद में बरही की 45 वर्षिया डोली देवी सहित 2 अन्य शामिल हैं। स्थानीय रहिवासियों द्वारा दुर्घटना की सूचना नावाडीह पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी नावाडीह पहुँचाया गया।

घटना के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने फुसरो- डुमरी मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने भीड़ को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम एवं सीओ अभिषेक कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त इनोवा कार इससे पहले सुरही में एक बाईक को टक्कर मार कर भाग रही थी, इसी क्रम में बगजोबरा में उक्त दुर्घटना घटी। इसके बाद चालक इनोवा कार घुमाकर सह यात्रियों सहित मौके से फरार हो गया और बचने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नावाडीह के परिसर में पहुंच गेट बंद करवा दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने चालक सहित उक्त कार और स्कूल के वॉचमैन को थाना ले आई। मामले की छानबीन जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *