Advertisement

युवती से दुष्कर्म के आरोपी का घर कुर्क

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी थाना पहुंची रामगढ़ महिला थाना पुलिस द्वारा 11 अक्टूबर को दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी के घर को कुर्क किया गया।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ महिला थाना पुलिस ने कथारा ओपी की टीम के सहयोग से धारा 376 के आरोपी झिड़की रहिवासी मोहम्मद अजमल अंसारी के घर की कुर्की की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। आरोपी पर धारा 376, 470 और 423 के तहत रामगढ़ महिला थाना में मामला दर्ज है। आरोपी अजमल लंबे समय से फरार चल रहा था। रामगढ़ पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वह फरार हो गया।

अंततः पुलिस ने वारंट और कुर्की-जब्ती आदेश जारी कर उसका पैतृक घर को सील कर दिया। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर से गैस चूल्हा, दो सीलिंग फैन, टूटा हुआ गोदरेज, दो दरवाजे का पल्ला कुछ बर्तन और अन्य घरेलू सामान जब्त किया है। उक्त कार्रवाई में महिला थाने की प्रभारी अधिकारी और कथारा ओपी की टीम शामिल रही।

बताया गया है कि आरोपी अजमल अंसारी के पिता असगर अंसारी सीसीएल कथारा क्षेत्र में कर्मचारी रहे हैं। तब आरोपी द्वारा बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा मोड़ की एक दुकान को भाड़े पर लेकर क्षेत्र की कई युवतियों को अपने जाल में फंसाया गया तथा उन्हें रामगढ़ के होटलों में बैठक के नाम पर ले जाया जाता रहा है।

बताया जाता है कि वर्तमान में आरोपी की पत्नी बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी में अपना अवैध निजी आवास बनाकर रह रही है। सूत्र बताते है कि आरोपी अब भी अपनी पत्नी व् पुत्री के संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के मुंबई अथवा हैदराबाद में छिपे होने की संभावना है, जहां से वह नये-नये मोबाईल नंबरों से पत्नी से संपर्क स्थापित कर लगातार वस्तु स्थिति पर नजर बनाये है।

हालांकि आरोपी की पुत्री के अनुसार उसके पिता निर्दोष है और वह झारखंड में हीं कहीं रह रहा है। आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, बावजूद इसके आरोपी अजमल गधे के सिंघ की तरह पुलिस की नजरों से ओझल है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *