एस. पी. सक्सेना/बोकारो। निजी क्षेत्र की टाटा कम्पनी जमशेदपुर की अनुषांगिक इकाई टाटा बिल्डिंग इंडिया ने 11 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित शिशु विकास विधालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
मौके पर उपस्थित कम्पनी के प्रतिनिधि योगेन्द्र कुमार ने कहा कि टाटा कम्पनी अपने सीएसआर मद से स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगितात्मक परीक्षा का आयोजन झारखंड राज्य में हर वर्ष कराती है। इसमें शामिल होने वाले स्कूलों की संख्या लगभग 800 है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा वर्ग छ: से आठ तथा नवम से बारहवी तक क्रमश: जूनियर तथा सिनिअर्स ग्रुप में होता है।
अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल स्तर पर पुरस्कृत करने के साथ झारखंड राज्य स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को टाटा कम्पनी पढाई के लिए छात्रवृति सहित कई अन्य लाभों से जोड़कर लांभावित करती है। उन्होने कहा कि टाटा कम्पनी छात्र-छात्राओं के साथ स्कूलों का चयन कर उन्हे लाभान्वित करती है।

प्रतियोगितात्मक परीक्षा में विद्यालय के जूनियर ग्रुप का पुरस्कार श्रेया कुमारी, सनिला कुमारी, अंजली कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय दिया गया। जबकि सिनिअर्स ग्रुप में मेनका कुमारी, हिना खातुन तथा हिबा फातमा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर शिशु विकास विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्रधानाधयापिका शशिबाला शर्मा, वरीय शिक्षक तथा परीक्षक नयन कुमार बनर्जी, वरीय शिक्षिका तथा परीक्षक ममता सिन्हा, कमलमती गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका, बच्चे तथा शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे। संचालन वरीय शिक्षक मो.असलम ने किया।
![]()













Leave a Reply