Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्पेशल कैंपेन के तहत सोनपुर मंडल में जलाशयों की सफाई

अमृत संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करते हुए 11 अक्टूबर को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्पेशल कैंपेन 5.0 चलाया गया। इसके अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

वहीं सोनपुर, हाजीपुर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थित जलाशयों की गहन सफाई की गई। सभी वॉटर ट्रीटमेंट एवं फिल्टर प्लांट्स का निरीक्षण कर जल की गुणवत्ता, स्वच्छता और हाइजीन की जांच की गई। इस अवसर पर सोनपुर, हाजीपुर के अलावा बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर भी जलाशयों की सफाई की गयी। साथ ही स्टेशनों पर पेयजल नलों एवं कोच वॉटर फिलिंग पॉइंट्स की सफाई की गई तथा कर्मचारियों को हाइड्रेंट पाइप्स सुव्यवस्थित रखने एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, गढ़हारा, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों, रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सोनपुर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निरंतर चलाए जा रहे यह प्रयास स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *