Advertisement

कसमार के बगदा में धूमधाम से होगी चित्रगुप्त पूजा, बोकारो से आएगी जागरण टीम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा गाँव में इस वर्ष श्रीचित्रगुप्त पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही है। इसे लेकर बीते दिनों बगदा में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूजा इस बार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।

समिति सदस्यों द्वारा 10 अक्टूबर को बताया गया कि कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बोकारो से आने वाली जागरण टीम होगी, जो आगामी 23 अक्टूबर की रात्रि में पूरे गाँव को भक्ति रस में सराबोर कर देगी। गाँव में संगीत, भजन और आराधना से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय होगा। उक्त बैठक में समिति के सदस्य अनूप वर्मा, नितेश वर्मा, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, जीतू वर्मा, प्रियांशु वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तैयारी की रूपरेखा तय की और अपने समाज के गणमान्य रहिवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *