Advertisement

नवोन्मेष व् प्रगति की नई राह चंदनकियारी में विकास का ऐतिहासिक कदम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने के उद्देश्य से 1) अक्टूबर को झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। सभी परियोजनाओं का शिलान्यास चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने विधिवत किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक रजक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के रहिवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक सुगम और सुरक्षित सड़क पहुंचाना है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार जैसे क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर मानपुर-बिजुलिया पथ सियालजोरी तक (लंबाई 1.8 कि.मी.), गौरीग्राम से पीडबल्यूडी पथ तक (लंबाई 2.9 कि.मी.), सिमुलिया से लुटूटांड़ तक (लंबाई 2.5 कि.मी.), रांगामाटी पीसीसी पथ से मांढरा शिव मंदिर तक (लंबाई 2.57 कि.मी.), पीडबल्यूडी पथ से हुचुकडीह, काशीटांड़ तक (लंबाई 2.8 कि.मी.), बारकामा पीडबल्यूडी पथ से गलगलटांड़ तक (लंबाई 1.85 कि.मी.) का शिलान्यास किया गया।

ज्ञात हो कि उपरोक्त सड़कों का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीण रहिवासियों को यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय व्यापार के क्षेत्रों में सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण विकास, सुगम संपर्क और जनकल्याण की दिशा में झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *