एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व् प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर बी बी करुणामय को उनके कार्य क्षमता को देखते हुए सेल प्रबंधन द्वारा उन्हे प्रोन्नति देते हुए अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) बनाया गया।
इस उपलक्ष्य मे 10 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमिटी के सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे इस्पात कर्मी एवं अस्पताल मे कार्यरत सफाई मित्रों ने उनके कार्यालय मे पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर यूनियन महामंत्री चौधरी ने डॉ बिभूति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये सहज सरलता, मृदु भाषी के साथ साथ अनुशासन के दायरे मे खुद रहते हुए अस्पताल मे कार्यरत सभी चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी तथा अस्पताल कर्मी को अपने अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इनकी विशेषज्ञता मे मरीज का इलाज तथा उनके परिजनो को संतुष्ट करना सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील मे एक मात्र बोकारो जेनरल अस्पताल है जहां लगभग 450 की संख्या मे सफाई मित्र सहित ठेकाकर्मी कार्यरत है। जिनका आर्थिक और मानसिक शोषण नही हो रहा है।

यह बहुत बड़ी बात है।अगर इनके जैसा अन्य विभाग के पदाधिकारीगण हो जाय तो मजदूरों के लिए जो हर समय आन्दोलन करना पड़ता है वह बन्द हो जायगा तथा मजदूरों को नौकरी बचाने के लिए जो पैसा वेतन मे से लौटाना पड़ता है वह भी रूक जायगा। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण सही रूप से हो सकेगा।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता हसन इमाम अंसारी, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, अनिल कुमार, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, सी के एस मुंडा, जे एल चौधरी, रमा रवानी, रौशन कुमार, आर आर सोरेन, बादल कोईरी, आई. अहमद, आशिक अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, ए आई डब्लू अंसारी, दिलीप कुमार, ओ पी चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र गोराई, अभिमन्यु मांझी, मनीष झा, संजय कुमार, विक्की कुमार, सतेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजय राम, कृष्णा राम, राजू राम, सरिता देवी, महेश कुमार, अनवर खान, करिश्मा देवी, रेखा देवी, बबलू राम, विकास कुमार, गणेश राम, रामनाथ रजक, अर बी नन्द आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply