पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने दिखाई दरियादिली, सिविल सर्जन की तत्परता अहम
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। समाज सेवा की भावना से वशीभूत पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने गांव के युवक देवाशीष बनर्जी के सहयोग से एक अति गरीब व आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बीमार वृद्धा को टाटा से रिम्स रांची पहुंचाने की सराहनीय भूमिका निभाई है।
ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से बीमार पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका प्रखंड के पिछली गांव रहिवासी शंकर मंडल की पत्नी पुष्पा मंडल को एक दिन पूर्व एमजीएम अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह कहा गया कि उनकी जो भी समस्याएं है उसके लिए यहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अत: ईन्हें रांची रिम्स ले जाना होगा। बीमार महिला के परिवार वाले अपने खर्च पर रांची ले जाने की स्थिति में नहीं थे। एमजीएम से कोई एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई तो पति ने मरीज को घर वापस ले जाने को सोचने लगे।
इसकी जानकारी बीते 9 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे गांव के ही एक समाज सेवी युवक देवाशीष बनर्जी द्वारा सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को दिया गया तथा मरीज को रांची रिम्स अस्पताल भेजने की समुचित व्यवस्था करवाने के लिए कोई उपाय करने का अनुरोध किया गया। पूर्व पार्षद मंडल ने स्थिति की गंभीरता तथा मानवीय संवेदना को समझते हुए तुरंत दूरभाष पर जिले के सिविल सर्जन डॉ शाहीर पॉल से बात की तथा उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। सिविल सर्जन ने त्वरित समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने हेतु सरकारी व्यवस्था में रांची रिम्स भेजवाने को आश्वस्त किया।
सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम द्वारा मरीज से संबंधित सभी कागजात मांगी गयी। दूसरे दिन 10 अक्टूबर की सुबह के सात बजे तक एंबुलेंस मरीज के घर पंहुच गई तथा मरीज को लेकर रिम्स अस्पताल रांची के लिए रवाना हो गई। जहां मरीज को भर्ती कर ईलाज शुरू की गई। पीड़ित परिवार सहित मुहल्ले के रहिवासी पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल की सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे है।
![]()













Leave a Reply