एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए झारखंड व् बिहार सीमा पर हजारीबाग जिला के हद में चौपारण में जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के अनुसार वाहन जांच के क्रम में बीते 9 अक्टूबर की रात्रि लगभग 8:30 बजे चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर वाहन जांच की गयी। बताया कि पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान आर्टिगा वाहन क्रमांक JH02BV/0702 को रोककर गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में सवार दक्षिणी दिल्ली रहिवासी आकृति कनौजिया (मोबाइल क्रमांक- 8505824474) के पास रखे एक सूटकेस से नकद ₹16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये) बरामद किया गया। सार कनौजिया के पास उक्त नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं पाया गया।
बताया गया कि पदस्थ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी केदार साव द्वारा विधिवत बरामद नकद राशि को जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच दल में मुख्य रूप से चौपारण के अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक राज कुमार सिंह, बादल कुमार महतो, सहित सशस्त्र बल एवं लाठी बल की टुकड़ी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply