Advertisement

भोजपुरी का नंबर वन ओटीटी आर्या डिजिटल पर 23 को फिल्म 4 फेरे 7 वचन का ट्रेलर

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म 4 फेरे 7 वचन का ट्रेलर आगामी 23 अक्टूबर को भोजपुरी का पहला व नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि, ऑल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिजिटल मीडिया राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिया गया हैं। उक्त जानकारी आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत द्वारा दिया गया।
फिल्म 4 फेरे 7 वचन में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह एवं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद ने अभिनय किया है। साथ ही भोजपुरी फिल्म जगत के अन्य प्रमुख कलाकार भी दिखेंगे।

निरहुआ की फिल्में उनके किरदार और कहानी को लेकर विशेष रूप से चर्चा में रहती है। निरहुआ अपने अभिनय, किरदार और कहानी के दम पर ही भोजपुरी सुपर स्टार हैं। इनकी फिल्मों की विशेषता पारिवारिक और संदेशात्मक होती है। जिसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। इनकी फिल्मो की कहानी आमजनों की जिंदगी से जुड़ी होती है, जो समाज के हर वर्ग को अपनी जिंदगी से जुड़ी प्रतीत होती हैं। इस वजह से दर्शक निरहुआ की फिल्में ज्यादा पसंद करते हैं।

फिल्म 4 फेरे 7 वचन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस फिल्म में भी सामाजिक संदेश है। निरहुआ और अक्षरा सिंह पति पत्नी के किरदार में हैं। वहीं आम्रपाली दुबे का किरदार एक आईपीएस अफसर का है।जबकि, आदर्श आनंद एक युवक के किरदार की भूमिका में है, जो महत्वपूर्ण हैं। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारो में कुणाल लैंसर, शिवा शर्मा, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत, सुनील यादव, रुद्र तिवारी एवं अन्य हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा तथा निर्माता प्रदीप पांडेय एवं सुरेन्द्र कुमार हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *