Advertisement

हाईवा व् मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बड़ाजामदा बाजार स्थित ओड़िशा के बड़बिल जाने वाले टर्निंग पॉइंट में 10 अक्टूबर को एक हाईवा और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में बाइक सवार चालक एवं पीछे बैठे युवक बुरी तरह घायल हो गये।

बताया जाता है कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक का एक पैर टूट गया है। जबकि पीछे बैठे युवक छटककर दूर जा गिरा। बड़ाजामदा पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से पुलिस ने बाइक चालक को उठाकर उसकी स्थिति को गंभीर को देखते हुए नोवामुंड़ी टिस्को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजे एक हाईवा गाड़ी गिट्टी लोड कर बड़ाजामदा से बड़बिल की ओर जा रहा था, तभी टर्निंग के समीप पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक JH05CT/9724 के चालक ने हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। हाईवा चालक की सूझबूझ से तुरंत ब्रेक लगाया गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक कज जान बच गई। अन्यथा दोनों मोटर साईकिल सवार हाईवा के चक्के के नीचे आ जाते और दोनों की मौत निश्चित थी। पुलिस ने हाईवा को जप्त कर थाने ले आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *