Advertisement

डीएवी ढोरी के सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक ललित कुमार पाल को ससम्मान विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के सेवानिवृत वारिष्ठ शिक्षक को विद्यालय परिवार द्वारा ससम्मान सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी।

विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक ललित कुमार पाल बीते माह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गये थे। वे वर्ष 1996 से डीएवी ढोरी में भौतिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें डीएवी एवं सीबीएसई द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके सेवानिवृत होने के बाद विदाई समारोह बीते 8 अक्टूबर को विद्यालय के हंसराज पुस्तकालय में आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने सेवानिवृत वारिष्ठ शिक्षक एल के पाल एवं उनकी धर्मपत्नी रूमा पाल को बुके देकर एवं शॉल ओढा़कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक पाल एवं शिक्षिका पल्लवी भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं विद्यालय के लिए उनके योगदान पर अपना विचार रखा। प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

इस भावुक अवसर पर पाल ने अपना अनुभव साझा किया तथा सभी शिक्षकों को विद्यालय के लिए ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *