Advertisement

झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक के बीच संपन्न एमओयू में विस्तार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय के सभागार में 9 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में एसबीआई के वरीय अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों के हित में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए सैलरी पैकेज एमओयू से संबंधित नई सुविधाओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा करते हुए जानकारी साझा किया गया।

पुलिस मुख्यालय मीडिया सेल के अनुसार इस अवसर पर एसबीआई पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी एवं पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुष्छगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर एक-दूसरे को सम्मानित किया। बैठक में बताया गया कि अब इस एमओयू के तहत 10 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) भी जोड़ा गया है, जिसमें यदि किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु आकस्मिक दुर्घटना के अतिरिक्त किसी अन्य कारण से होती है, तो भी उनके परिजनों को 10 लाख का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले से ही इस पैकेज में 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा (एक्सीडेंटल कवरेज), 1.60 लाख का जीवन बीमा कवरेज, 1 करोड़ का पूर्ण विकलांगता (फुल डिसाबिलिटी) कवरेज, 80 लाख का आशिक विकलांगता (पार्शियल डिसाबिलिटी) कवरेज शामिल है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी कई प्रकार के लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 में हुए पहले एमओयू के बाद से अब तक 32 पुलिसकर्मियों के परिजनों को आकस्मिक बीमा लाभ प्रदान किया गया है. जबकि एमओयू से पहले की घटनाओं में 9 परिवारों को यह लाभ मिला है। इस प्रकार, पिछले दो वर्षों में कुल 43 परिवारों को पुलिस सैलरी पैकेज अकाउंट के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई है।
पुलिस महानिदेशक गुप्ता ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसबीआई ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के हित में अत्यत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बैंक के मुख्य प्रबंधक विकाश कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र (कमेंडेशन रोल) प्रदान किया।

इस अवसर पर झारखंड पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार क्रांति कुमार गडिदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान डॉ माईकल राज एस., पुलिस महानिरीक्षक, जगुआर अनुप बिरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जगुआर इंद्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस कार्तिक एस., पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्मिक सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट संध्या रानी मेहता एवं पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्य तथा एसबीआई के जीएम (एन.डब्लू) विवेक चंद्र जयसवाल, डीजीएम (बीएंडओ) मनोज कुमार, एओ राँची एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *