Advertisement

ईएसएल स्टील ने 33वें सीसीक्यूसी सम्मेलन में दर्ज की शानदार सफलता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईएसएल स्टील लिमिटेड (वेदांता समूह) बोकारो ने एक बार फिर गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित करते हुए 33वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (सीसीक्यूसी) में शानदार सफलता हासिल की है। यह सम्मेलन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) के बोकारो चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था।

कंपनी के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब ईएसएल की सभी सात टीमों ने पार-एक्सीलेंस अवॉर्ड सम्मेलन के सर्वोच्च सम्मान को जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 45 टीम ने भाग लिया था, जिनमें देश की प्रतिष्ठित संस्था यथा स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), आईटीसी, टाटा समूह, एक्सआईएसएस और विवेक एजुकेशनल ग्रुप शामिल थीं। इतनी मजबूत प्रतिस्पर्धा के बीच, ईएसएल की उपलब्धि ने टीमवर्क, नवाचार और सतत सुधार की भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह उपलब्धि कड़े आंतरिक चयन प्रक्रिया का परिणाम थी, जिसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों से 15 उत्कृष्ट काइज़न प्रोजेक्ट्स को नामांकित किया गया था। विशेषज्ञों की जूरी ने इन प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन नवाचार, कार्यान्वयन और प्रभाव के आधार पर किया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ कुल 7 टीम को ईएसएल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

विजेता टीमों को बधाई देते हुए ईएसएल प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि ईएसएल की उस भावना को दर्शाती है जो सहयोग, रचनात्मकता और उत्कृष्टता पर आधारित है। कहा गया कि हमारी टीमों ने एक बार फिर साबित किया है कि जब जुनून उद्देश्य से मिलता है, तो सफलता निश्चित होती है। इस उपलब्धि के साथ ईएसएल स्टील लिमिटेड ने गुणवत्ता, दक्षता और कर्मचारी-प्रेरित नवाचार के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है, जो कंपनी की उस दृष्टि को मजबूत करता है, जहाँ उत्कृष्टता एक संस्कृति है, सिर्फ लक्ष्य नहीं।

झारखंड के बोकारो जिला के हद में सियालजोरी में स्थित ईएसएल स्टील लिमिटेड एक प्रमुख स्टील उत्पाद निर्माता है। लगभग 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली उपरोक्त कंपनी पिग आयरन, बिलेट्स, टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *