Advertisement

करगली मे इनमोसा द्वारा मनाई गई 70वीं स्थापना दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के सीसीएल के बीएंडके एरिया के करगली गेट स्थित कल्याण मंडप में 8 अक्टूबर को इनमोसा की 70वीं स्थापना दिवस मनाई गई।

स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम स्व. जे के बनर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि आठ अक्तूबर 1956 को स्व. जे के बनर्जी ने इसकी स्थापना की थी। कहा कि इनमोसा माइनिंग सुपरवाइजर के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है। प्रबंधन के साथ हर कदम पर मसलन उत्पादन, सुरक्षा एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कंपनी के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इनमोसा को स्व. बनर्जी एवं कई दक्ष खनन विद् ने लगन से सींचा एवं वट वृक्ष के रूप में तैयार किया। माइनिंग सुपरवाइजरों की किसी समस्या पर सुपरवाइजरों को किसी दूसरे संगठन के पास जाने की जररूत नहीं है। उन्होने संगठन के इतिहास और पूर्वजों के बलिदान को नवीन सदस्यों के बीच रखा और कोल इंडिया और सीसीएल स्तर पर इनमोसा की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने आप को संगठित करे।

बीएंडके क्षेत्रीय सचिव डी पी मौर्या और ढोरी क्षेत्रीय सचिव पवन सिंह ने कहा कि इनमोसा अपने सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम है। कहा कि संगठन में नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम में बीएंडके, ढ़ोरी और कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन खास महल शाखा सचिव शैलेंद्र कुमार ने किया।

मौके पर ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव बालेश्वर महतो सहित अवधेश कुमार, हेमंत चौहान, जयराम सिंह, हीरालाल रविदास, मदन सिंह, शशांक शेखर, युधिष्ठिर सिंह, निरंजन सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद विश्वकर्मा, रोशन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद नौशाद, तन्मय डे, अजीत सिंह, अंगद सिंह, रोशन सिंह, बबन रजक, फ्रांसिस बास्के, नरेश महतो, डोमन पासवान, संतोष मंडल, विजय महतो, लव कुमार, राजेंद्र मंडल, विनोद शर्मा, सनातन हेंब्रम आदि दर्जनों उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *