युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बीते 7 अक्टूबर को सपरिवार संग नई चार पहिया वाहन थार रॉक्स की खरीद की है।
थार रॉक्स जैसे महंगे वाहन खरीदने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा किया तथा कहा कि आज 600 परिवार के काफिले में एक और नई थार रॉक्स शामिल हुई।आप सभी का आशीर्वाद और प्यार बना रहे।
चूंकि, अभिनेता संग्राम सिंह पटेल अभिनय और समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन, गाड़ियों का भी इनका शौक पुराना हैं। वाहन के शौकीन अभिनेता संग्राम के पास पहले से भी कई चार पहिया वाहन हैं। अलग – अलग प्रकार के वाहनों का उन्हें शौक खूब है। इससे उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं परिजन भी इससे बहुत खुश हैं कि घर में एक नया मेहमान आया हैं।
अभिनेता संग्राम ने अपने दर्शकों, प्रशंसकों एवं समर्थकों के साथ ईश्वर को धन्यवाद दिया कि जीवन में जो भी चाहा वह सब इन सबके प्यार और आशीर्वाद से प्राप्त कर सका।ईश्वर का आशीर्वाद बना रहें और दर्शकों से यूं ही प्यार मिलता रहें, बस यहीं मंगलकामना हैं।
![]()













Leave a Reply