विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बेहतर योगदान को लेकर राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्यों ने गोमिया थाना प्रभारी को सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार को राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्यों ने 6 अक्टूबर को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाया गया, किंतु इस पूजा में प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। कहीं भी किसी भी पूजा पंडाल में किसी तरह की कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। इसका सारा श्रेय गोमिया थाना प्रभारी एवं थाना कर्मियों को जाता है, जिन्होंने दिन-रात एक कर सही ढंग से पूजा को संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा की पूजा में विशेष रूप से वालंटियर के लिए टी शर्ट एवं आई कार्ड की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर वॉलिंटियर की पहचान हो सके और प्रशासन को समय रहते खबर मिल सके। अपनी ओर से पूजा सही संपन्न कराने के लिए उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सम्मान मिलने पर इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
![]()













Leave a Reply