शिक्षा विभाग से संबंधित जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में लिया निर्णय
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 29 सितंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग से संबंधित जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक की। बैठक में समीक्षा के उपरान्त कुल 51 आश्रितों को विद्यालय सहायक के पद पर नियुक्ति एवं 6 आश्रितों को परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित की गयी।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक के दौरान मृत शिक्षकों के आश्रितों से प्राप्त लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए शेष 96 आवेदनों एवं परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए शेष 7 आवेदनों एवं उनके कागजातों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरान्त कुल 51 आश्रितों को विद्यालय सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए एवं 6 आश्रितों को परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया।
बताया गया कि समीक्षा बैठक में कुल 10 आवेदनों को कागजात सही नहीं रहने के कारण अस्वीकृत किया गया तथा शेष 36 आवेदनों के संबंध में वांछित कागजात जमा करने के लिए संबंधित आश्रितों को एक माह का समय दिया गया, ताकि संबंधित कागजात प्राप्त होने पर अगली अनुकम्पा समिति की बैठक में शेष प्राप्त सभी योग्य आवेदनों पर नियुक्ति के लिए निर्णय लिया जा सके। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, सारण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना सहित जिला शिक्षा कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply