Advertisement

दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर गोमिया थाना में शांति समिति की बैठक

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर 22 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। गोमिया बैठक में मुख्य रूप से गोमिया के अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अंचल अधिकारी आफताब आलम ने पूजा पंडाल के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों से पंडाल में विशेष नजर रखने की बात कही। कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की सूचना होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते स्थिति को दुरुस्त किया जा सकर्ग। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सभी को मिलजुल कर मानना चाहिए, ताकि हमारे बीच भाईचारा एवं सदभावना प्रेम बनी रहे।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का सभी को पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालो पर शासन की कड़ी नजर रहेगी। पूजा के दौरान अफवाह फैलाने अथवा गड़बड़ी करनेवालो को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा।

शांति समिति की बैठक में उपरोक्त के अलावा मुखिया बलराम रजक, विनोद विश्वकर्मा, पंसस विष्णु लाल सिंह, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, समाजसेवी राजेश विश्वकर्मा, अंजनी त्रिपाठी, रोहित यादव सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र महुआटांड़ थाना में 22 सितंबर की संध्या शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने की। बैठक में पूजा पंडाल के अधिकारी, कार्यकर्त्ता और शांति समिति के सदस्यों से सीसीटीवी से निगरानी, अग्निशमन की व्यवस्था एवं मूर्ति विसर्जन के वक्त लाइट की अच्छी व्यवस्था होने की बात कही गयी। साथ ही सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन की विशेष निगाह पूजा में रहेगी। मौके पर बड़ी संख्या में थाना क्षेत्र के अमन पसंद रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *