Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर में शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान का संकल्प

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री कॉलोनी कथारा के समीप स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में 22 सितंबर को शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान हेतु सामूहिक कलश स्थापना एवं संकल्प लिया गया। कलश यात्रा एवं संकल्प कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु भाई बहनों ने भाग लिया।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तथा परम पूज्य गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवरात्रि में प्रतिदिन 27 माला का गायत्री जप किया जाएगा, जिससे 24 000 गायत्री मंत्र जाप का एक लघु अनुष्ठान पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान से परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि आती है।

बताया कि आज प्रतिपदा से नवमी तक प्रत्येक दिन प्रातः 7:30 बजे गायत्री ज्ञान मंदिर में सामूहिक यज्ञ तथा संध्या काल में भजन कीर्तन के साथ आरती का कार्यक्रम चलेगा। पुरोहित के रूप में जयप्रकाश विश्वकर्मा परिव्राजक तथा योग संगीत सीताराम चौहान, अवधेश कुमार तथा जितेंद्र चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शारदीय नवरात्र व्यवस्था में गायत्री परिवार कथारा के चंद्रभूषण प्रसाद, वंदना सिन्हा, पुष्पा सिंह, रीना सिन्हा, पूजा देवी, कलावती देवी, हेमिया देवी, करमी देवी, किरन देवी, झरी बरनवाल, अर्जुन बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, सुधा शर्मा, सीता देवी (खेतको) आदि का विशेष सहयोग रहा। जबकि, मुख्य यजमान के रूप में अवधेश कुमार सपत्नीक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *