Advertisement

घाटी पहाड़ी माँ वन देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ नवरात्री पूजा शुरु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सारंडा घाटी पहाड़ी माँ वन देवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर 22 सितंबर को कलश स्थापना एवं प्रथम शैलपुत्री पूजा अर्चना की गई। इसके साथ हीं यहां विधि विधान से शारदीय नवरात्र शुरु हो गया।

इस दौरान घाटी पहाड़ी मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र पाठक एवं सहायक पुजारी नवी दत्त महापात्र ने विधि-विधान से माँ वन देवी की पूजा कर ग्रामीणों के सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी।मंदिर के पुजारी ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को आसपास के नौ कन्याकुमारी चुनरी से विशेष पूजा कर आशीर्वाद लिया जाएगा तथा महाभोग का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी बांसती कुमारी एवं रंजीत पांडेय के सौजन्य से महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष गंगा सिद्धू की अगुवाई में नौ कन्या कुमारी के बीच ड्रेस वितरण कार्यक्रम भी संपन्न होगा।

मौके पर माँ वन देवी पूजा समिति के संरक्षक साधू चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह सहित विमला बोदरा, अजय बोदरा, यशोद बोयपाई, अर्जुन नाग, संतोष, रमेश यादव, सीता देवी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *