Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर थाना में शांति समिति की बैठक

थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा आयोजक लाइसेंस लेकर ही करें पूजा-थानाध्यक्ष

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। शारदीय नवरात्रा (दुर्गा पूजा) को लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर थाना परिसर में 21 सितंबर को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजनंदन ने की।

शांति समिति की बैठक के मौके पर थानाध्यक्ष राजनंदन ने कहा कि सोनपुर थाना क्षेत्र मे पड़नेवाले सभी ग्राम पंचायत को सूचित किया गया हैं कि आप सभी दुर्गा पूजा में लाइसेंस लेकर ही पूजा करें। इसके लिए थाना में आकर आवेदन जमा करें। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रसारण के लिए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस लेना होगा।

बैठक में सोनपुर थाना क्षेत्र में सभी जगहों पर होनेवाले दुर्गा पूजा कमिटी से जुड़े गणमान्य जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा समितियों से कहा कि पूजा स्थल पर वे सीसीटीवी कैमरा लगाएं और कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र प्रदान करें, ताकि कार्यकर्ताओं की पहचान संभव हो सके।

दुर्गा पूजा में शरारती तत्वों पर रहेगी नजर

थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनों से शरारती तत्वों पर भी नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि यातायात कहीं बाधित नहीं करेंगे। किसी भी घटना की सूचना थाना के पूजा ग्रुप में डालें। उन्होंने कहा कि वे भी ग्रुप के माध्यम से सूचना देंगे। बैठक में सोनपुर के अंचल अधिकारी राज कुमार के अलावा दर्जनों गणमान्य नागरिक व पूजा समिति के सदस्यगण शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *