रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 21 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अरजुवा पंचायत के ग्राम मेरुदारु में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री का स्थानीय रहिवासियों व्

समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। मंत्री ने यहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मैच खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेल जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, परिश्रम और संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। गांव-गांव में खेल मैदानों का विकास हो रहा है।
प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया जा रहा है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि हमारा लक्ष्य है कि झारखंड की धरती से निकलने वाला हर खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राज्य के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन करे। उन्होंने उक्त टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply