दीपोत्सव के लिए छात्रों व स्थानीय युवक-युवतियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण(बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव की तैयारी को लेकर सोनपुर स्थित दीपोत्सव भारत वंदना घाट पर 21 सितंबर की संध्या में समीक्षा बैठक की गयी।
ज्ञात हो कि, इस वर्ष यह आगामी 19 अक्टूबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है। इसे क्षेत्र के चर्चित गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच द्वारा संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह बताते हैं कि नई पीढ़ी के लिए यह आयोजन बहुआयामी अनुभवों का सागर बनकर आता है। कहा कि यह स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्ग के लिए भी न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि उनके जीवन में अनुभवों का एक सागर है। इस आयोजन में स्थानीय विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं को कार सेवक के रूप में भाग लेने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि सोनपुर के नारायणी नदी स्थित नमामि गंगे घाटों पर लगभग डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी में दीप सजाने के लिए तीस खंड बनाए जाएंगे। जिनमें स्कूली छात्र छात्राओं एवं स्थानीय युवक – युवतियों को विधिवत प्रशिक्षण देकर तैनात किया जायेगा। इस प्रशिक्षण में इन्हें दीप सजाने एवं आपदा प्रबंधन की पूरी जानकारी दी जाती है।
आयोजन समिति की उक्त साप्ताहिक बैठक में अन्य इच्छुक शिक्षण संस्थानों से आने वाले नये कार सेवकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की रूपरेखा तैयार की गई। आम जनता द्वारा सामग्री दान और स्थानीय प्रशासन के विभिन्न प्रशासनिक सहयोग से चलने वाले इस कार्यक्रम में कार सेवकों की प्रमुख भूमिका रहती है।
इनकी रहेगी दीपोत्सव में भागीदारी, प्रशिक्षण काम शुरू
इस दीपोत्सव में शामिल होने के लिए स्थानीय कोचिंग एवं प्राईवेट स्कूल प्रबन्धन उत्सुक रहते हैं। रंग-बिरंगे परिधानों से सजे बच्चे अपने-अपने खण्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण के बाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए परिचय पत्र जारी किया जाता है। वे कई चरणों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम समापन तक स्थल पर तैनात रहते हैं।
हरिहरनाथ आईटीआई पहाड़ी चक सोनपुर, संपोषित गर्ल्स हाई स्कूल हाजीपुर, बुद्धा स्पार्क कोचिंग क्लासेज हाजीपुर, वायरस कोचिंग क्लासेस हाजीपुर, आर.के. मिशन स्कूल हाजीपुर, रामप्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल हाजीपुर, आइडियल पब्लिक स्कूल कचहरी बाजार सबलपुर सोनपुर, ए. सेन्ट्रल स्कूल सबलपुर कचहरी बाजार सोनपुर से सहमति मिल गई है और प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू हो गया है।
आयोजित समीक्षा बैठक में सारण सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार, मिथिलेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, केदार कुमार राय, अनिल कुमार, राजेश कुमार, कमल देव पांडेय, रविरंजन सिंह, हरिहरनाथ आईटीआई एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply