प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। उल्लास नव साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली संकुल में कुल तीन केंद्र क्रमशः अंगवाली मध्य विद्यालय, पिछरी व करनडीह में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो गया। राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली की परीक्षा केंद्र में 21 सितंबर को कुल 30 नव साक्षरों ने परीक्षा दी, जिसमें पांच पुरुष एवं 25 महिला परीक्षार्थी शामिल थे। सभी केंद्राधीक्षको ने संबंधित प्रश्न-पत्र प्रखंड संसाधन केंद्र पेटरवार से समय पर उपलब्ध कर लिए थे।
अंगवाली मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) सह केंद्राधीक्षक एलडी मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त व् शांतपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply