Advertisement

एसडीओसीएम पीओ के साथ इनमोसा की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद की अध्यक्षता में 21 सितंबर को इनमोसा के एजेंडा को लेकर बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार इनमोसा के एजेंडा में विशेष रूप से माइनिंग सुपरवाइजर का प्रमोशन बहुत दिनों से लंबित है। एरिया में जो पोस्ट आया है उस पर तुरंत प्रमोशन देने और माइंस को सुरक्षित चलाने में जो भी सेफ्टी का आइटम है उसे उपलब्ध कराना शामिल था।

एजेंडा बैठक में माइनिंग सुपरवाइजर के क्वार्टर आवंटन एवं रिपेयर, शुद्ध पानी की व्यवस्था, रेस्ट सेल्टर, खदान में पर्याप्त बिजली, छाता, टॉर्च, सेफ्टी शूज, फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराने, ताकि माइंस को सुरक्षित चलाया जा सके पर परियोजना पदाधिकारी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एरिया में क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला को अवगत कराया गया एवं सेफ्टी सामानों को तुरंत व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में कोलियरी प्रबंधक राजीव कुमार, इनमोसा के क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह, एसडीओसीएम शाखा अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सचिव युधिष्ठिर सिंह सहित मदन कुमार सिंह, नरेश प्रसाद महतो, टुपलाल महतो, वी एन दास, अशोक चौहान, सुरेश महतो, रवि साहनी, इंद्र मोहन झा, अभिषेक शर्मा, कामदेव मांझी, मनोज कुमार, पंकज कुमार, विष्णु देव महतो, रितेश मंडल, वासुदेव दास, कमलेश कुमार, संजय कुमार, सीताराम महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *