Advertisement

विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन में दामोदर नदी में डूबे दो भाइयों कस शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के करगली फिल्टर प्लांट के समीप स्थित‌ दामोदर नदी में बीते 19 सितंबर की शाम विश्वकर्मा‌ विसर्जन के दौरान बहे दो युवकों का शव 21 सितंबर को बरामद कर लिया गया।

बताया जाता हैं कि स्थानीय गोताखोरों की दो दिन की गहन खोज के बाद 21 सितंबर को रांची से आई एनडीआरएफ टीम ने दामोदर नदी में डूबे दो भाइयों के शव बरामद किए। यह हादसा विश्वकर्मा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुआ था।
बोकारो जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शक्ति कुमार ने बताया कि टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद शव ढूंढ निकाले। शव उस जगह से लगभग 10 किलोमीटर दूर मिले, जहां दोनों भाई डूबे थे। यह दु:खद घटना बीते 19 सितंबर की शाम बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट स्थित फिल्टर प्लांट के पास हुई, जब दोनों भाई प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज बहाव वाली नदी में बह गए थे।

मृतकों की पहचान बिहार के जहानाबाद रहिवासी विधु प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार और 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई कुछ दिन पहले अपने मामा शिव विनय कुमार के घर करगली नंबर 3, बेरमो आए थे, ताकि वे विश्वकर्मा पूजा में भाग ले सकें। घटना के देर शाम वे मूर्ति विसर्जन के लिए नदी के किनारे गए। अनुष्ठान के दौरान नदी की तेज धारा ने उन्हें बहा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *