एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आध्यात्मिक संस्था श्रीसर्वेश्वरी समूह के 65वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 21 सितंबर को बोकारो जिला के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए सर्वेश्वरी समूह के साधक व् बोकारो जिला प्रचार मंत्री कामोद प्रसाद यादव ने बताया कि समूह के स्थापना दिवस पर जिला के हद में फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल, सीसीएल के केन्द्रीय अस्पताल ढोरी, रीजनल अस्पताल करगली एवं क्षेत्रीय अस्पताल कथारा में मरीजों के बीच तथा गोमिया के कसवागढ़ स्थित माहेर संस्था मे अनाथ बच्चों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री कमोद प्रसाद यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूह द्वारा अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीसर्वेश्वरी समूह न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहता है। कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सेवा करना है। समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। फल वितरण के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि रोगियों की सेवा भी एक प्रकार की ईश्वर सेवा है।
फल वितरण कार्यक्रम में समूह के बैजु मालाकार, अशोक यादव, मनीष दत्ता, चंदन बहादुर, हेमलाल गोप, राजेंद्र यादव, सुरेश गिरि, दिपक रंजन तिवारी, प्रोफेसर आर.के सिह, अजय झा, प्रतुल कुमार झा, सुरेश सिंह, बी.के.सिंह, शिव कुमार राम, बिनोद यादव आदि सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर मरीजों को फल वितरित किए। मरीजों और उनके परिजनों ने सर्वेश्वरी समूह के इस प्रयास की सराहना की और आभार प्रकट किया।
![]()













Leave a Reply