युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हाल हीं में जापान के दौरे पर गये चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने जापान के टोकियो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेलफेयर में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।
इस शो के साथ चार्ली चैपलिन द्वितीय ने बिहार, विशेष रूप से मुंगेर की संस्कृति को विश्व मंच पर प्रस्तुत कर शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस कला यात्रा ने भारत और जापान के बीच कला-संस्कृति के रिश्तों को मजबूत किया और मुंगेर के कलाकारों के लिए नए रास्ते खोल दिया है।
हीरो राजन कुमार की जापान यात्रा ने न केवल वहां उनकी अदाकारी का जलवा दिखाया, बल्कि भारत और जापान के बीच कला और संस्कृति के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया। राजन के अनुसार जापान एक स्वच्छ और सुंदर देश है।

हीरो राजन कुमार की उपलब्धियाँ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उनकी अदाकारी और कला को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला है। ब्रांड एंबेसेडर वह स्वच्छता अभियान बिहार के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
अदाकारी यात्रा हीरो राजन पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में लाइव शो कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में अपना 5354वां लाइव शो सम्पन्न किया हैं। अब वे जापान में अपनी हास्य कला का जलवा बिखेर रहे हैं।
![]()













Leave a Reply