समीक्षा बैठक में रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। रेल कारखाना समस्तीपुर में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक, दलसिंहसराय, पूसा रोड रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान एवं दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वर धाम नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आन्दोलन की घोषणा की गयी है।
आहुत अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आन्दोलन की संपूर्ण तैयारी की समीक्षा बैठक रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले 21 सितंबर को समस्तीपुर के डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह तथा संचालन राकेश ठाकुर ने किया।
समीक्षा बैठक को भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, जीतेंद्र कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, राजद के शंभू राय, राम विनोद पासवान, शाहीद हुसैन, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरूण कुमार, मनोज कुमार राय, शंभू राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, अनील कुमार राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश आदि ने संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी दे। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे। राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है।
रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई। फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं शुरु किया गया। कभी जगह कम होने का बहाना तो कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय ने जिले के सभी सामाजिक एवं राजनीतिक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply