एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचन्द रंगशाला के समीप पुर्व राष्ट्रपति व् मिशाइल मैन डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया गया।
उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने 21 सितंबर को दी उन्होंने बताया कि बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला के समीप महान साहित्यकार प्रेमचन्द की प्रतिमा और कूड़े का अम्बार …बदबू से गमक रहे इस मुहल्ले के रहिवासियों की जिन्दगी दिनों दिन नारकीय स्थिति को लेकर कलाकारों ने धरना दिया, जिसमें रहिवासी भी जुड़े।
कहा कि गंदगी से आम जन बीमार, सब परेशान, कलाकारों का पूर्वाभ्यास स्थल कूड़े का ढेर। इससे निबटने के लिए कलाकारों ने गाने गाये, नाटक किए, नगर निगम और पुलिस वालों ने धमकाया, केस कर फंसाने की धमकी दी गई। नगर निगम और ठेकेदार ने पावर दिखाए। महीवाल ने कहा कि नौ दिनों के बाद पटना के कमिश्नर स्थानीय विधायक की पहल पर बात सुनते हैं और एक महिना का समय मांगते है। वादा करते है और नाटक ख़त्म हो जाता है।
एक महीने तक उसी दुर्गन्ध को झेलने की मज़बूरी के साथ इस बात की खुशी भी कि चलो एक महीने में क्या रखा है, पर सिस्टम तो सिस्टम होता है। इसी तरह लंबे आंदोलन के बाद आज यह स्थान जो नरक का पर्याय बना हुआ था एक सुंदर और प्यारा सा धरोहर बनकर हाजिर है डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी। इसके लिए वे सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
![]()













Leave a Reply