एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 20 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा पखवारा अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में अभियान की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवारा की शुरुआत की, जिसमें प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलवाकर पखवाड़ा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि आइए हम सब मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाए और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत भेंट दें। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवारा बीते 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक पुरे देश में मनाया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न तरह का कार्यक्रम संचालित कर स्वच्छ भारत की परिकल्पना को मूर्त रुप दी जाएगी।

एक्यूआईसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए देश के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रव्यापी श्रमदान में शामिल होने की जरूरत है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य न केवल सफाई को बढ़ावा देना, बल्कि नागरिकों के बीच स्वच्छता को निरंतर उत्सव के रूप में आत्मसात करना है।
कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवारा चलेगा और यह जनभागीदारी से ही संभव है। कहा कि तमाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक जगहों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अलावा कॉलेज के व्याख्याता डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ सुशांत बैरा, कार्यालय कर्मी सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, भगन घासी, अजय हांसदा, संजय कुमार, संतोष राम, विनोद केवट, दीपक कुमार रॉय आदि सहित कॉलेज की छात्र छात्रा, एनएसएस स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply