Advertisement

बोकारो के सेक्टर 12 में शनि देव महाराज की पूजा व् महाप्रसाद का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में निर्माणाधीन शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 20 सितंबर को भव्य पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेक्टर बारह श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की तरह श्रद्धालुओं के बीच किया गया। इससे पुर्व संध्या बेला में मंदिर के पुजारी विवेक पांडेय द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिवत शनि देव महाराज का पूजा अर्चना किया गया।

बताया जाता है कि यहां स्थापित न्याय के देव शनि देव महाराज, विघ्नहर्ता श्रीगणेश भगवान, श्रीराम भक्त बजरंग बली, देवाधिदेव भोले बाबा, शीतलता के प्रतीक पीपल देव की पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार पूजा अर्चना पश्चात खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका रही। उनके सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। इसके सफल आयोजन में श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्य राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, पुजारी विवेक पांडेय, शशि बाबा, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *