Advertisement

कोयला मजदूरों को मिले डेढ़ लाख सलाना बोनस-पूर्व सांसद

त्योहार पर बिजली कर्मियों का बकाया वेतन तत्काल भुगतान किया जाय-रवींद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 20 सितंबर को मीडिया द्वारा पूछे गए कोयला मजदूरों के बोनस के सवाल पर कहा कि पुरे कोल इंडिया में एक समय था कि 7 लाख से ऊपर कर्मचारी व् कोयला मजदुर कार्यरत थे। आज स्थित यह है कि मात्र 2 लाख पांच-सात हज़ार मजदुर बचे है।

पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि उनकी मांग है कि कोयला मंत्री आज के तारीख में मजदूरों को त्योहार को देखते हुए कम से कम डेढ़ लाख रुपया सलाना बोनस मिलाना चाहिए। कहा कि वर्तमान में देश की महंगाई को देखते हुए साथ ही प्राइवेट संविदा पर कार्यरत कर्मियों को भी नियम सम्मत बोनस मिलना चाहिए। बताया कि कुछ दिन पूर्व ही कोयला मंत्री झारखंड आये थे तो उन्होंने सेवानिवृत मजदूरों को अपोलो में इलाज के लिए आदेश देकर गए है, ताकि सेवानिवृत कर्मियों, मजदूरों का भी बेहतर इलाज हो सके।

इसके अलावे पूर्व सांसद पांडेय ने त्योहारों को देखते हुए सीएमडी सीसीएल से मांग किया कि वर्तमान में पुरे सीसीएल में जहां भी जंगल-झाड़, गार्गेज है उन सब की सफाई हो, चूँकि यह महीना पुरे त्यौहार का महीना है। अभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवारा कार्यक्रम भी मनाया जा रहा है इसलिए यह और भी आवश्यक है। साथ ही साथ कॉलोनियों में लाइटिंग की व्यवस्था किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गांधी जयंती और विजयदशमी दोनों 2 अक्टूबर को हैं, ऐसे में मजदूरों को पीएचडी अवकाश दो पड़ता है। उनमें से एक अवकाश विजयदशमी पर तथा दूसरा अवकाश छठ पर्व पर देने की बात कही।

पत्रकारों द्वारा झारखंड सरकार के बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों के 10 माह से लंबित वेतन भुगतान पर फुसरो सब स्टेशन में चल रहे धरना पर पुर्व सांसद ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए संवेदक द्वारा बिजली कर्मियों का बकाया वेतन तत्काल भुगतान होना चाहिए। ताकि वे भी अपना त्योहान मना सके। कहा कि चूँकि बिजली बिल का भुगतान तो हम सभी करते है, ऐसे में इन कर्मियों के द्वारा काम पर नहीं आने से त्यौहार के समय में आम जनों को बिजली की समस्या हो सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *