रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग घरों में लाखों रुपये नगद सहित जेवरात की चोरी की सूचना है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ओरदाना एवं सरैया टांड़ के दो घरों में चोरों ने सोना एवं चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली। सरैया टांड़ के राजेश कुमार महतो के घर से ताला तोड़कर लगभग 3 लाख का स्वर्णआभूषण एवं चांदी के जेवर, ₹15000 नगदी तथा आकाश कुमार महतो के घर से बक्सा तथा ओरदाना के लाल किशोर करमाली के घर से जेवर, नगदी समेत लगभग एक लाख रुपए की सामान चोरी चोरो द्वारा कर ली गई। उक्त सभी स्थानों पर रहिवासी दूसरे घर में सोए थे। जानकारी मिलने पर रहिवासियों ने पेटरवार पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई है।
![]()













Leave a Reply