Advertisement

महासम्मेलन में झारखंड +2 शिक्षक बोकारो का प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्कूल रांची के मैदान में आयोजित झारोटेफ के कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। नेतृत्व संघ के बोकारो जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार महासम्मेलन में भाग लेकर राज्य के शिक्षकों को भी एमएसीपी दिलाने, शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान करवाने एवं सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किए जाने की मांग को लेकर राज्य के सभी शिक्षकों – कर्मचारियों के साथ पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद किया गया।

महासम्मेलन को मुख्य रूप से राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु, दीपक बिरुआ, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, पद्मश्री मुकुंद नायक, झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। +2 शिक्षक संघ बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, पद्मश्री मुकुंद नायक, मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी रामबिलास पासवान, प्रांतीय सलाहकार डॉ सुधांशु कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, डॉ रामसेवक मिश्रा समेत अन्य से मिलकर राज्य के शिक्षकों – कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए विचार – विमर्श किया। झारोटेफ के पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि राज्य के सभी पदाधिकारी – शिक्षक – कर्मचारी मिलकर अपने हित में लगातार संघर्ष कर राज्य सरकार से अपने लिए अपेक्षित मांगों की पूर्ति करवाएंगे।

इस अवसर पर +2 शिक्षक संघ जिलास्तरीय प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, प्रमंडलीय प्रतिनिधि देव कुमार यादव, सृष्टि धर महतो, दिनेश चंद्र, इन्द्रसेन भगत, मुकेश प्रियंकर, अभिषेक कुमार सिन्हा, विवेक कुमार सिंह, अशोक कुमार महतो, अमित कुमार सिन्हा, दिलिप कुमार शर्मा, पंकज कुमार दास, प्रशांत कुमार, हिमांशु कुमार, दिनेश महतो, डॉ बिनय कुमार पांडेय, देवेश उपाध्याय समेत अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *