एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित सीसीएल ऑ फिसर्स क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा 20 सितंबर को यूनियन की रीजनल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता यूनियन के वरीय नेता व् रीजनल अध्यक्ष श्यामल सरकार तथा संचालन प्रमोद सिंह द्वारा किया गया।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह मौजूद थे। बैठक में आरसीएमयू से जुड़े बेरमो कोयलांचल के ढोरी, बीएंडके व् कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष सहित परियोजनाओं से आये शाखा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व् सचिव बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों ने संबंधित करते हुए यूनियन की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज हमारा यूनियन सीसीएल के सभी क्षेत्रों में सबसे बड़े यूनियन के रूप में स्थापित है। हमारा यूनियन आज सबसे अधिक सदस्यों वाला यूनियन है। कहा गया कि बीते 18 सितंबर की संध्या क्षेत्रीय कर्मशाला के एक मजदूर की मौत मामले में मजदूरों की चट्टानी एकता के कारण प्रबंधन द्वारा आश्रित को तत्काल नियुक्ति पत्र देना पड़ा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हक व अधिकार दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
बैठक मे यूनियन की मजबूती तथा मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया गया। बैठक को मुख्य मुख्य अतिथि कुमार महेश सिंह, श्यामल सरकार, बृजबिहारी पांडेय, अंजनी त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, राजेश शर्मा, सुबोध सिंह पंवार, दिगम्बर महतो, इस्लाम अंसारी,। कार्यक्रम की शुरुआत में ही विधिवत सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया और अपने प्रिय नेता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रध्दांजलि देकर किया।
कथारा एरिया अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बृजबिहारी पांडेय, अंजनी त्रिपाठी, सुबोध सिंह पंवार, दिगम्बर महतो, इस्लाम अंसारी, सुषमा कुमारी आदि ने संबोधित किया। बैठक में भारी संख्या में यूनियन के सदस्यगणो के अलावा कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, अवधेश सिंह, महिला नेत्री खुशबू सिंह उर्फ़ पम्मी सिंह, सुनिता सिंह, गीता देवी, सुषमा कुमारी, मुरारी सिंह, सुनिल शर्मा, चन्द्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, विजय पटेल, एन के त्रिपाठी, गुलाम मुस्तफा, एन एन मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय, मो. सनाउल्लाह, शिवजी पाठक, धनेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply