Advertisement

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीजीएच में एनसीडी क्लीनिक का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार तथा बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के संयुक्त तत्वधान से 20 सितंबर को बीजीएच में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच हेतु एनसीडी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी बीजीएच डॉ बी. बी. करूणामय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ सुधा सिंह, आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलीना टूडू उपस्थित थे।

एनसीडी क्लिनिक उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि पूरे झारखंड में यह पहला एनसीडी क्लीनिक है, जो किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग अस्पताल में संचालित किया जा रहा है। कहा कि इससे बीजीएच अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुहं के कैंसर की स्क्रीनिंग नि:शुल्क की जाएगी।

बीजीएच के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी डॉ बी. बी. करूणामय ने बताया कि उक्त क्लीनिक से सेक्टर एरिया के लगभग 1 लाख 88 हजार जनसंख्या को सीधे लाभ मिलेगा। साथ ही यहां आने वाले मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच होगी। उद्घाटन में जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा, जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो मो. असलम, असीम कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *