मनरेगा के तहत आम बागवानी कार्य में मजदूरी भुगतान के बदले मांग रहे थे रिश्वत
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने 19 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ दो कनिय अभियंताओं को 5 हज़ार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।
एसीबी धावा दल ने कागज़ी प्रकिया पूरी करने के बाद रिश्वतखोर दोनों अभियंताओं को गिरफ्तार कर धनबाद ले गयी। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद थाना में कांड क्रमांक 10/25 दर्ज कर अग्रेत्तर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कनिय अभियंता राजीव रंजन एवं आशीष कुमार प्रखंड कार्यालय कसमार में मनरेगा व 15 वें वित्त आयोग का कार्य देख रहे थे। बताया जाता है कि प्रखंड के हद में गर्री पंचायत के बनकनारी रहिवासी हबीब अंसारी की पत्नी हलीमा खातुन के नाम से मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना वर्ष 2024 में मिला था। यह योजना 5 वर्षों का है। यह योजना परिवादी के एक एकड़ जमीन में 112 पौधा परिवादी की पत्नी के द्वारा लगाया गया है। इस योजना के तहत साफ, सफाई, देखरेख, सिंचाई के लिए मजदूर लगाया जाता है।

मजदूरी भुगतान के लिए प्रत्येक वर्ष कसमार ब्लॉक से पैसा का भुगतान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 किस्तों में कुल 1,38,688/- रू० का भुगतान किया गया है। पैसा का भुगतान के पूर्व प्रखंड के जेई आशीष कुमार द्वारा पैसों की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर मनरेगा का भुगतान रोक दिया गया। लाभुक हलीमा खातुन के साथ 4 मजदूर आम बागवानी में कार्यरत हैं। वर्ष 2025-26 का मजदूर पेमेन्ट के लिए कसमार ब्लॉक में लाभुक के द्वारा आवेदन (डिमांड) किया गया। मजदूरी भुगतान करने के एवज में कनिय अभियंता आशीष कुमार के द्वारा 5,000/- रू० रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी द्वारा आवेदन में वर्णित तथ्यों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन से पीड़ित लाभुक द्वारा लगाये गये आरोप को सही पाकर नियमानुसार काण्ड दर्ज कर धावा दल गठित किया गया। इसके बाद 19 सितंबर को अभियुक्त के विरूद्ध फंदा डालने की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की। प्राथमिकी अभियुक्त कनिय अभियंता आशीष कुमार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड का हजारी रहिवासी, वहीं अप्राथमिकी अभियुक्त राजीव रंजन पलामू जिला के हद में डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के सूदना रहिवासी बताया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply