रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में 19 सितंबर को बोकारो के जाने-माने कोरियोग्राफर एनी राय के निर्देशन में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने डांडिया, व्यायाम, जुंबा नृत्य, योगासन आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षक राय ने सत्र के दौरान विभिन्न आसनों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शारीरिक समस्याओं से निबटने का गुर सिखाया। उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस के बदौलत जीवन में लक्ष्य प्राप्ति आसान हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शरीर पर फोकस करने का सुझाव दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य ढोलिडा गाने को सबने सराहा। उनके नेतृत्व में नृत्य का अभ्यास कर बच्चों ने बेहतर जीवन कौशल सीखा।

विद्यालय के शंख सदन के संयोजकत्व में आयोजित जुंबा नृत्य व् योगासन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, शंख सदन समन्वयक डॉ अवनीश कुमार झा, अशोक कुमार रजवार, सीमा ठाकुर, धनंजय कुमार, सुमन कुमारी, अमित कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, खुर्शीद रजा, रिशु कुमार, सुभय कुमार चक्रवर्ती, परमेश्वर बेसरा, रितेश कुमार महथा, सुशीला कुमारी,अजय कुमार दुबे, गौतम, रविता, प्रेम, बजरंगी, नर्गिस समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply